BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
48 घंटे बाद फिर बदलेगा मप्र का मौसम! बूंदाबांदी के आसार, इन राज्यों में भारी बारिश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 28, 2021

48 घंटे बाद फिर बदलेगा मप्र का मौसम! बूंदाबांदी के आसार, इन राज्यों में भारी बारिश



 रेवांचल टाईम्स  :मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने (MP Weather Change) वाला है।दो दिन बाद बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रहे सिस्टम के चलते मौसम के मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे है।इसके चलते कहीं कहीं बारिश और बादल छा सकते है।वही तापमान में भी उतार-चढ़ाव के आसार है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 28 नवंबर 2021 को कहीं भी बारिश की संभावना नही जताई है यानि आज मौसम शुष्क रहने वाला है। वही हवाओं की रफ्तार भी 14 किमी/घंटा रहेगी।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की मानें तो 48 घंटे बाद 29 और 30 नवंबर को बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में फिर कम दबाव के क्षेत्र बनने वाला है। इसमें 29 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में अंडमान के पास एक कम दबाव का क्षेत्र और 30 नवंबर को अरब सागर में भी एक चक्रवात बनने जा रहा है। दोनों सिस्टमों के एक्टिव होने से हवाओं के साथ वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है, ऐसे में सोमवार-मंगलवार को बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।खास बात ये है कि पिछले 50 साल में पहली बार दक्षिण भारत में सक्रिय मानसून के चलते प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।



भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रिय कार्यालय भोपाल से कृषि विज्ञानं केंद्र बड़गाव बालाघाट को प्राप्त प्राप्त 05 दिवसीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बालाघाट जिले में 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2021 की अवधि में मौसम साफ और शुष्क रहने की सभावना है। इस दौरान सापेक्ष आद्रता 62 से 67 प्रतिशत रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूयनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस तथा हवा की गति 5.9 से 7.3 किलोमीटर प्रति घंटा दक्षिण पश्चिमी रहने की सम्भावना है। इसके साथ ही हल्के बादल छाए रहने ने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, 29 नवंबर से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में हल्की बारिश और 30 नवंबर तक बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। सांगली, सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, मुंबई, पुणे, नासिक और जलगांव में बारिश के आसार है।तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा क्षेत्र में अगले 3 दिन भारी बारिश होगी।। 29 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश (Heavy Rain) हो सकती है।

स्काईमेट के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के दौरान तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर भारी बारिश के आसार है। हवा की गति 40-60 किमी प्रति घंटा होने का अनुमान है, ऐसे में 1 दिसंबर 2021 तक मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में न जाने की सलाह दी है।29 नवंबर को अरब सागर में एक चक्रवात उत्पन्न हो सकता है, जिससे गुजरात (Gujarat), गोवा (Goa) और महाराष्ट्र (Mahrashtra) में बारिश हो सकती है।


No comments:

Post a Comment